हजारीबाग, जुलाई 28 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी में मंगलवार को स्प्रिंगर नेचर के सहयोग से मन्युस्क्रिप्ट टू इम्पैक्ट : स्प्रिंगर नेचर आथर वर्कशाप ऑन साइंस्टफिक राइटिंग , एथिकल ऐआई एंड पब्लिशिंग एक्सिलेंश विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों को वैज्ञानिक लेखन, शोध प्रकाशन तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रकाशन प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया। इस दौरान स्प्रिंगर नेचर के प्रबंधक नीरज करंदीकर ने विश्वविद्यालय के लिए उपलब्ध स्प्रिंगर नेचर के ई-संसाधनों के प्रभावी उपयोग, शोध उत्कृष्टता, ओपन साइंस, ओपन एक्सेस, शोध की वैश्विक दृश्यता तथा संस्थागत प्रकाशन अवसरों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।तकनीकी सत्र में वरीय संपादक डॉ दीपक सूर्यवंशी ने प्रतिभागियों को प्रभावी वैज्ञ...