हजारीबाग, अगस्त 4 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि के सभी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम समसत्र की कक्षाएं 3 अगस्त से शुरू गई है। सभी कालेजों को विवि ने निर्देशित किया है कि वर्ग प्रारंभ होने के एक सप्ताह के अंदर दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित कर ले। उक्त जानकारी नामांकन कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने दी। बताया कि अभी तक प्रथम और द्वितीय मेधा सूची के विरुद्ध नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 53031 आवेदन समर्पित हुआ था । जिसमें सर्वाधिक 29144 नामांकन हुए हैं। विभावि में कन्वर्जन दर 55 प्रतिशत रहा। जबकि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में यथा सिद्धू कानून मुर्मू विश्वविद्यालय में 41 तथा रांची विश्वविद्यालय में 30 प्रतिशत दर्ज किया गया है।अभी तक नामांकन तथा कन्वर्जन के मामले में विभावि प्र...