हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में बुधवार को पृथ्वी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग द्वारा कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता एवं स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज मेकिंग का विषय था सतत पृथ्वी के लिए सतत लक्ष्य। विभिन्न विभागों के 48 विद्यार्थीयों ने भाग लिया ओर कागजी कचरे से कोलाज का निर्माण किया। बॉटनी विभाग द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । आर्यभट्ट सभागार में समारोह का समापन सत्र का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर हौसला अफजाई की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ आरके द्विवेदी ने बताया कि अपने कार्बन फुटप्रिंट में कटौती द्वारा हम पृथ्वी के लिए कुछ कर...