हजारीबाग, अप्रैल 18 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर विवि में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया और एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संचालित सभी कोर्सों की परीक्षा जल्द आयोजित करने, एनइपी 2020 के तहत सभी महाविद्यालयों में पुस्तकों की व्यवस्था करने, छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी करने, मूल प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, सेल्फ फाइनेंस कोर्स में शिक्षकों की नियुक्ति करने, पीजी व वोकेशनल कोर्स के विलंबित सत्रों को नियमित करने, एनइपी के तहत शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करने, सभी महाविद्यालयों में पेयजल, वॉशरूम, भवन ...