विभावि में अप्रेंटिसशिप नियुक्ति के आवेदकों को स्थान चयन में प्राथमिकता निर्धारण का विकल्प
हजारीबाग, अगस्त 12 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के अंतर्गत 111 पदों में नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में द्वितीय मेधा सूची प्रकाशन से पूर्व आवेदकों को सेवा संस्थान संबंधी प्राथमिकता को फिर से निर्धारित करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में यह विकल्प उपलब्ध कराया गया है।इसके तहत यह पोर्टल 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक के लिए खोल दिया गया है। यदि कोई आवेदक अपना प्रेफरेंस बदलना चाहते हैं तो वह 13 अगस्त तक कर सकते हैं। यदि आवेदक पूर्व में दिए गए प्रेफरेंस से संतुष्ट है तो उन्हें बदलने की आवश्यकता नहीं है। बताया कि 13 अगस्त के बाद बची हुई रिक्तियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.