हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि । विभावि पीजी उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसजेड हक मानविकी संकायाध्यक्ष बनाएं गए हैं। बुधवार को उक्त आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है ।जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ हक का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से दो वर्ष का होगा। डॉ हक 19 मार्च को संकायाध्यक्ष का प्रभार लेंगे। बताते चलें कि इससे पूर्व प्रो मिथिलेश कुमार सिंह उक्त पद पर आसीन थे। वर्तमान में सीसीडीसी के पद पर हैं। बताते चलें कि संकायाध्यक्ष के पद को चक्रानुक्रम नियम से निश्चित कार्यकाल का किया गया है। कार्यकाल दो वर्ष का निर्धारित है। अतः दो वर्ष पूरा हो जाने के बाद वरीयता क्रम के आधार पर आगे संकायाध्यक्ष नियुक्त किया जाना है। डॉ एसजेड हक ना सिर्फ वरीय शिक्षक है बल्कि काफी मृदुभाषी और छात्र छात्राओं के बीच लोकप्रिय भी हैं। डीन बनाए जाने पर शि...