हजारीबाग, सितम्बर 2 -- हजारीबाग,शिक्षा प्रतिनिधि । विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से संचालित पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के अंतर्गत एक विशेष आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय लाइक्स एंडलाइक्स, फॉलोअर्स तथा एल्गोरिदमिक फीड्स के किशोरों के आत्म-मूल्य, आत्म-छवि और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों था।

संवाद में विशेषज्ञता व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ भीमराव आंबेडकर कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो नवीन कुमार ने वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया, लाइक्स, फॉलोअर्स तथा एल्गोरिदमिक फीड्स के किशोरों के आत्म-मूल्य, आत्म-छवि और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि आज के किशोरों का जीवन डिजिटल दुनिया से गहराई से जुड़ चुका है। सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्...