विभावि पीजी गृह विज्ञान विभाग में सेमिनार आयोजित
हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि पीजी गृह विज्ञान विभाग में सोमवार को विभागाध्यक्ष डॉ रेणु बोस की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिला शिक्षा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर बल देते हुए उच्च शिक्षा, शिक्षण-प्रशिक्षण, उच्च स्तरीय खेलकूद में सहभागिता के साथ राजनितिक सामाजिक विकास व रोजगार उन्मुख पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ गायत्री साहू ने उक्त विषय पर विचार रखते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा के साथ साथ व्यावहारिक प्रयास के साथ सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण है। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए डॉ बोस ने कहा कि पहले से महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयास और योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। यह भी पढ़ें- विभावि मानव विज्ञान विभाग में पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.