हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में पिछले दो वर्षों से लंबित टॉपरो को टीचिंग असिस्टेंट फेलो के रूप में शुक्रवार को नियुक्त कर दिया गया। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है । जिसमें सत्र 2022-24 और 2023-25 के स्नातकोत्तर के टॉपर की नियुक्ति की गई है। इन्हें प्रतिमाह 15000 रुपये फेलोशिप राशि के रूप में दी जाएगी। जिन टाॅपरों को नियुक्त किया गया है उसमें सत्र 2022-24 के टॉपर में फोजिया परवीन और निकिता कुमारी मानव विज्ञान, आस्था निरुपम वनस्पति विज्ञान, खुशबू कुमारी रसायन शास्त्र, शाहीन जमील वाणिज्य, अनन्या मिश्रा अंग्रेजी, मोनिका मेहता अर्थशास्त्र, योगेंद्र कुमार प्रजापति भूगोल, प्राची पल्लवी भूगर्भ शास्त्र, मीनाक्षी कुमारी इतिहास, रानी कुमारी हिंदी, कानीज फातिमा गृह विज्ञान, अमन कुमार गणित, अलीशा मेहता भौतिकी विज्ञान,...