विभावि छात्रा की नियुक्ति हुई झारखंड सरकार के महिला बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षिका के पद पर
हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि मानव विज्ञान विभाग की छात्रा पूजा कुमारी का चयन झारखंड सरकार के महिला बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षिका के पद पर हुआ है। पूजा कुमारी मानव विज्ञान की मेधावी छात्रा रही है। पूजा ने अपने सत्र में सर्वाधिक अंक अर्जित किया था। पूजा कुमारी को विवि ने टीचिंग असिस्टेंट के रूप में फेलोशिप भी प्रदान किया था। बताया कि पर्यवेक्षिका की बहाली के लिए झारखंड सरकार द्वारा विज्ञापन दिए जाने के तुरंत बाद से ही तैयारी प्रारंभ कर दी थी।प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए विभाग के शिक्षक डॉ गंगा नाथ झा के निर्देशन में विद्यार्थियों के लिए एक ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप अध्ययन में भी पूजा अध्ययन की गंभीरता के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की । टीम भावना से कार्य करना उनकी विशेषता रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.