विभावि के विद्यार्थी जमशेदपुर में आयोजित रोजगार मेला में भाग लेंगे 20 को
हजारीबाग, अगस्त 9 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि । भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण इकाई प्रायोगिक प्रशिक्षण बोर्ड पूर्वी क्षेत्र की ओर से श्रीनाथ विश्वविद्यालय, आदित्यपुर व जमशेदपुर के सहयोग से 20 अगस्त को एक अप्रेन्टिसशिप-सह- रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस मेले मे इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी तथा सामान्य संकाय बीए, बीएससी, बीकॉम आदि के स्नातक एवं डिप्लोमा धारक, जिन्होंने वर्ष 2022 से 2026 के बीच झारखण्ड राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक किया है, भाग ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में देश की दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित कंपनिया भाग ले रही हैं, जो मेले में अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.