विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित
हजारीबाग, मई 13 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को दो-दिवसीय विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कंद संचालन, गुरुवा संचालन तथा मुस्तिकाबंध जैसे सूक्ष्म यौगीक क्रिया का प्रशिक्षण दिया गया और ताड़ासन करवाएं गए । प्रशिक्षण में अनुलोम विलोम जैसे नाड़ी शोधन प्राणायाम तथा भ्रामरी प्राणायाम करने की सही विधि को बताया गया और सारे विद्यार्थियों से करवाया गया । योग अभ्यास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय योग केंद्र के योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। दोनों ही दिन आधे-आधे घंटे के विशेष सत्र आयोजित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.