हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम हरी राजगुरु और सुखदेव थापर को श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि यह राष्ट्र सदियों तक इन तीनों महान क्रांतिकारी महापुरुषों का ऋणी रहेगा। बताया कि भगत सिंह द्वारा जेल में लिखी गई पुस्तक ही आधुनिक भारत के युवाओं का गीता, बाइबल, कुरान होनी चाहिए। मौके पर प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह भगत सिंह को एक क्रांतिकारी राष्ट्रवादी के रूप में बताया।कहा कि उनमें क्रांति और दर्शन का अद्भुत मिश्रण था। वह तर्कसंगत विश्लेषण करने वाले मानवतावादी थे। इस अवसर पर शोधार्थियों ने भी भगत सिंह की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला और भगत सिंह के अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.