हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि के भूगर्भ विज्ञान विभाग में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी उपस्थिति, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच एक सकारात्मक और सीधा संवाद स्थापित करना था। संगोष्ठी के दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों के अध्ययन, परीक्षा परिणामों, प्रयोगात्मक कार्यों और विभागीय गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी में अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, शोध गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया।विभागाध्यक्ष यह भी पढ़ें- आज हर स्कूल में होगी अभिभावक...