कन्नौज, अगस्त 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन सभी लोगों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय की याद दिलाता है, जिससे सीख लेकर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। यह भी पढ़ें- चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हुई विभाजन की त्रासदी उन्होंने हर घर तिर...