विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संवाद-संगोष्ठी, निकाली तिरंगा यात्रा
पूर्णिया, अगस्त 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश के विभाजन की विभीषिका के दौरान विस्थापन, पीड़ा और अमानवीय परिस्थितियों का सामना करने वाले लाखों लोगों की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय बनभाग में संवाद-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात इंदिरा गांधी स्टेडियम के मुख्य द्वार से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गिरजा चौक, आस्था मंदिर होते हुए आर.एन. साह चौक तक पहुंची। भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि विभाजन की पीड़ा देश के इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और पीड़ा को याद करने का अवसर देता है। यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.