छपरा, अगस्त 14 -- राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश पीड़ित लोगों के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया छपरा, हमारे संवाददाता। देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा-कक्ष में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डीएम वैभव श्रीवास्तव व वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- Chapra News: बंटवारे के दर्द को याद कर नम हुई आंखें, पीड़ितों को श्रद्धांजलिविभाजन की पीड़ा इस दौरान विभाजन की पीड़ा और उस दौर में प्रभावित हुए लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने विभाजन की त्रासदी में दिवंगत लोगों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें स्मरण किया। इसके ब...