विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- फरीदाबाद, संवाददाता। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू कर दी गई है। मायगव के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिले के युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों, महाविद्यालय के छात्रों और आम नागरिकों से इसमें अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी और युवाओं में राष्ट्रीय एकता तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगी。
प्रतियोगिता का महत्व उपायुक्त ने बताया कि भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया था। ऐसे ऐतिहासिक घटनाक्रमों की जानकारी युवाओं तक पहुंचना जरूरी है, ताकि वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.