विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने की संगोष्ठी
रांची, अगस्त 14 -- नामकुम, संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को रेवेल पैलेस, नामकुम में भाजपा रांची जिला पूर्वी की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रांची जिला पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो ने की। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यदुनाथ पांडेय ने भारत विभाजन की त्रासदी और उस दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और अमानवीय परिस्थितियों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद करना केवल इतिहास को स्मरण करना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक करना भी है। विभाजन के दौरान असंख्य लोगों ने अपने घर, जमीन और अपनों को खोया। यह भारतीय इतिहास का ऐसा अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.