अररिया, अगस्त 13 -- अररिया, संवाददाता मानवीय मूल्यों को याद दिलाने, शांति, एकता और मेल-मिलाप के मूल्यों को स्थापित के उद्देश्य से शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन होगा। इस मौके पर विभाजन पीड़ितों की याद में समाहरणालय परिसर से कैंडल मार्च निकाला जाएगा।दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए डीएम द्वारा आदेश जारी कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं। कैंडल मार्च का आयोजन 14 अगस्त को शाम 06:00बजे किया जाएगा। बताया गया कि कैंडल मार्च समाहरणालय गेट नंबर-02 से शुरू होकर चांदनी चौक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल तक जाएगा। यह भी पढ़ें- विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों की स्मृति में 14 अगस्त को निकलेगा कैंडल मार्च यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आज ...