मऊ, अगस्त 14 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 1947 के देश विभाजन के दौरान हुई मानवीय त्रासदी, जनहानि और विस्थापन की पीड़ा को याद किया गया। विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके परिजनों और उस दौर की पीड़ा झेलने वाले विस्थापित परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि विभाजन की विभीषिका देश के इतिहास का एक अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उस दौर में प्राण गंवाने वाले लोगों और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के संघर्ष, त्याग और पीड़ा को स्मरण करना है। यह भी पढ़ें- विभाजन की त्रासदी को याद कर पुलि...