विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज होंगे विविध कार्यक्रम
आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले और विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों की स्मृति को सम्मान देने के लिए मुख्य कार्यक्रम हरिऔध कला केंद्र में होगा। हरिऔध कला केंद्र में विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष को प्रदर्शित किया जाएगा। विभाजन के दौरान विस्थापित होकर भारत आए परिवारों के परिजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विस्थापित परिवारों से संबंधित दुर्लभ और स्मृति सामग्री भी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि नई पीढ़ी उस दौर की कठिन परिस्थितियों और संघर्ष को समझ सके। यह भी पढ़ें- सात साल की उम्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.