विभाजन विभीषिका दिवस पर हरिद्वार में जुटेगा पंजाबी समाज
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विभाजन विभीषिका दिवस पर शुक्रवार को हरिद्वार के प्रेम भवन में आयोजित कार्यक्रम में तराई क्षेत्र से पंजाबी समाज के हजारों लोग शामिल होंगे। ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से 20 से अधिक बसों और सैकड़ों निजी वाहनों से समाज के लोगों के हरिद्वार रवाना होने की तैयारी है। उत्तराखंड पंजाबी महासभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने कार्यक्रम को भव्य बनाने और समाज को एकजुट करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से शुक्रवार सुबह करीब छह बजे लोग हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम विभाजन की विभीषिका और उससे जुड़ी स्मृतियों को समर्पित होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.