विभाजन विभीषिका दिवस के बारे में बताया
कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर। बीएनएसडी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन के समय जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को विभाजन के समय किस बड़े स्तर पर हत्याएं हुईं थीं। लोगों को पाकिस्तान छोड़कर भारत आना पड़ा था। आज भी 1947 के शरणार्थियों की बस्ती दिल्ली सहित भारत के कई प्रदेशों में हैं। कार्यक्रम में भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय की चल रही ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉक्टर दिवाकर मिश्र एवं संचालन गणेश शुक्ला ने किया। यहां डॉ. उमेश प्रताप सिंह, बालेंद्र सिंह, टीएल श्रीवास्तव, पवन त्रिपाठी, डॉक्टर आरती पाठक और श्रुति गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भारत विभाजन की विभीषिका को किया याद यह भी पढ़ें- वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.