देहरादून, अगस्त 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर दून में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में विभाजन विभीषिका और उससे जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों पर आधारित तीन दिवसीय विशेष फोटो एवं फिल्म प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। प्रदर्शनी 14, 15 एवं 16 अगस्त को प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक पब्लिक के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका दिवस पर हरिद्वार में जुटेगा पंजाबी समाजविभाजन स्मृति प्रदर्शनी जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, संघर्ष और पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों की स्मृतियों और इतिहास के उन मार्मिक अध्यायों को सामने लाया जाएगा। इन्हें याद रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।...