देहरादून, जुलाई 17 -- पॉश इलाके राजपुर रोड स्थित किशनपुर में करोड़ों की संपत्ति को जाली दस्तावेजों, फर्जी वसीयत और फर्जी खानदानी शजरे के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देश के विभाजन के समय पाकिस्तान जा चुके एक व्यक्ति को अपना पारिवारिक सदस्य बताकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं सरकारी रिकॉर्ड रूम से अहम दस्तावेज भी चोरी कराए गए। मामले में पीड़ित राजेश माकिन की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेश माकिन निवासी राजपुर रोड के चाचा स्व. रोशन लाल माकिन ने 12 जुलाई 1957 को भारत सरकार से राजपुर रोड स्थित संपत्ति संख्या 175 खरीदी थी। यह सरकार से घोषित निष्क्रांत संपत्ति थी। रोशन लाल के निधन के बाद उनकी वसीयत के आधार पर यह संपत्ति राजेश माकिन और उनके परिवार विनीता, विनय, रमे...