विभाजन त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा: स्वतंत्र देव
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में जेपी मेहता इंटर कॉलेज से सर्किट हाउस तक मौन जुलूस निकाला गया। तत्पश्चात सर्किट हाउस सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमें इस घटित त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा तथा राष्ट्रीय भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सर्वोत्कृष्ट कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 में हमें आजादी मिली, लेकिन ठीक उसके एक दिन पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान भारत से विभाजित होकर अलग देश बना। इस दौरान दोनों देशों में कई लोग मारे गए थे। इस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हाथों में तिरंगा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.