वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को मौन जुलूस निकाला गया। इसकी अगुवाई सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने की। जुलूस जेपी मेहता इंटर कॉलेज से सर्किट हाउस तक गया। इसके बाद सर्किट हाउस सभागार में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमें इस घटित त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा। राष्ट्रीय भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सर्वोत्कृष्ट कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश जाति और धर्म से उठकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहा था, तब कुछ नेताओं के व्यक्तिगत स्वार्थ और प्रधानमंत्री बनने की अंधी दौड़ के कारण देश का बंटवारा हो गया। यह भी पढ़ें- विभाजन त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा: स्वतंत्र देव उन्होंने चेताया कि आज...