मुरादाबाद, अगस्त 14 -- भारतीय संस्कृति रक्षा अभियान ने नवीन नगर स्थित हरे कृष्ण धाम में 14 अगस्त 1947 की विभाजन त्रासदी की यादों को समर्पित महागोष्ठी की। इसमें पाकिस्तान से भारत आए बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। विभाजन में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। अभियान के प्रांत प्रमुख धीरशांत दास ने कहा हमें जात पात, ऊंच नीच और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा देश में एक बार फिर राष्ट्रविरोधी ताकतें सिर उठकर षड्यंत्र रचने के प्रयास कर रहे हैं। हमें इनसे सावधान रहना होगा। राजेश रस्तोगी, समीर विद्यार्थी, मयंक दुबे, अनिल सिक्का, रामजी गुप्ता, अजय गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, गौरव शर्मा आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- अखंड भारत के संकल्प के साथ याद किया विभाजन की विभीषिका यह भी पढ़ें- देश के बंट...