विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन मार्च
सीवान, अगस्त 15 -- सीवान, कासं। विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को मौन मार्च निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में निकाला गया मार्च शहर के गांधी मैदान से शुरू होकर जेपी चौक तक पहुंचा। इस दौरान वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, यातना और विस्थापन को याद किया गया।
विभाजन की व्यथा पूर्व मंत्री व सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय बिहार राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 14 अगस्त का दिन इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। बीती घटनाओं को याद करना और उनसे सबक लेना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मौके पर दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, संभाग प्रभारी जन्मेजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.