विभाजन की विभीषिका को कभी नहीं भूलेंगे भारतवासी : कमलावती
फतेहपुर, अगस्त 14 -- फतेहपुर। जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि वर्ष 1947 में हुआ विभाजन केवल सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि असंख्य परिवारों के सपनों, रिश्तों और संवेदनाओं का भी बिखराव था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उस अकल्पनीय पीड़ा को याद करने और उससे सीख लेकर राष्ट्र की एकता व अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। उन्होंने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां देशवासियों को सदैव सशक्त, संगठित और अखंड भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेंगी। संचालन कार्यक्रम संयोजक मधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.