विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर एकता का संकल्प लें : दुर्विजय
बरेली, अगस्त 15 -- भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना ही पीड़ित परिवारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों परिवारों को अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और उन्होंने अपार कष्ट सहा। हमें इस इतिहास से सीख लेकर समाज में भाईचारा और राष्ट्रभाव मजबूत करना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि विभाजन विभीषिका हमें राष्ट्र की एकता के महत्व का स्मरण कराती है। यह भी पढ़ें- विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के त्याग को नमन -(A) मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि पीड़ितों के त्याग और संघर्ष को याद रखना तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.