कन्नौज, अगस्त 14 -- कन्नौज। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को तिर्वा रोड स्थित नारायण पैलेस में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचकर वर्ष 1947 में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- विभाजन दिवस की विभीषिका पर निकाला मौन जुलूस, संगोष्ठी के साथ लगी प्रदर्शनीविभाजन की त्रासदी कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभाजन को देश के इतिहास का बेहद पीड़ादायक अध्याय बताया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने घर-बार, संपत्ति और अपनों को खोया। उनकी पीड़ा और संघर्ष को याद करना आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमे...