विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वालों को पुलिस ने किया नमन
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- हजहांपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले नागरिकों और विस्थापित परिवारों को श्रद्धांजलि दी। एसपी कार्यालय से लेकर रिजर्व पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में दो मिनट का मौन रखकर विभाजन की त्रासदी के पीड़ितों के प्रति श्रद्धा और संवेदना व्यक्त की गई। एसपी कार्यालय में एसपी सौरभ दीक्षित के साथ मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर विभाजन में प्राण गंवाने वालों को नमन किया। इस दौरान विस्थापित परिवारों के संघर्ष और पीड़ा को याद किया गया। एसपी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद करना आने वाली पीढ़ियों को उस दौर के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने के साथ सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।रिजर्व यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.