हापुड़, अगस्त 15 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2026 के अंतर्गत विभाजन की त्रासदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन छात्राओं के लिए किया गया। युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से रूबरू कराना, प्रभावित लोगों के साहस एवं बलिदान के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दोपहर 12 बजे से भारत विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन स्मार्ट कक्षा में किया गया। संयोजिका प्रो.मनीला रोहतगी ने सर्वप्रथम भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर अपने ऐतिहासिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात फिल्म का प्रदर्शन आरंभ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने अपने संबोधन भाषण में छात्राओं को भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी से सबक लेने एवं देश में प्रेम-भाव से रहने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने ली राष...