कन्नौज, अगस्त 14 -- कन्नौज। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कन्नौज पुलिस ने वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस कार्यालय के साथ ही जिले के सभी थानों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाजन के दौरान हुई दुखद घटनाओं को स्मरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों के संघर्ष और विस्थापन की पीड़ा के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभाजन का दौर देश के इतिहास का बेहद पीड़ादायक अध्याय रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शनी में किया जीवंत स्मृति दिवस का उद्देश्य उन...