आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को 'भारत विभाजन 1947 : राजनीति, राष्ट्रवाद और मानवीय त्रासदी' विषय पर आनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य 1947 में भारत विभाजन की राजनीतिक पृष्ठभूमि, राष्ट्रवाद के विभिन्न आयामों और विभाजन के दौरान हुई मानवीय त्रासदी को समझना और नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक अनुभव से सीख लेने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. मानुका खन्ना ने विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि,तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों और राष्ट्रवाद के बदलते स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- विभाजन में भौगोलिक जनसंख्या नहीं राजनीति आधार बनी उन्होंने कहा कि भारत विभाजन को केव...