हाजीपुर, अगस्त 14 -- हाजीपुर। निज संवाददाता विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों एवं विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की गई। समाहरणालय परिसर से उनकी याद में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान देश की एकता, अखंडता, शांति और सामाजिक सद्भाव का संदेश मुखर रहा। कैंडल मार्च में विद्यालय की छात्राओं, जीविका दीदियों, भूतपूर्व सैनिकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शनी में किया जीवंतकैंडल मार्च का आयोजन व्यापक जनसमर्थन के बीच निकला यह कैंडल मार्च गांधी चौक होते हुए समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक तक पहुंचा। कै...