विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित
कोडरमा, अगस्त 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। गिरिडीह में विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित हजारीबाग विभाग का विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव और प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्कृति बोध परियोजना में किशोर वर्ग और बाल वर्ग में भैया क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान को प्राप्त किया। वैदिक गणित की प्रतियोगिता में अपने विद्यालय को शिशु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बाल वर्ग दूसरे स्थान पर रहा। विज्ञान प्रश्न मंच में भी शिशु वर्ग प्रथम स्थान पर रहा और बाल वर्ग दूसरे स्थान पर रहा। बाल वर्ग कथा कथन में बहन आलिया शर्मा को दूसरा स्थान मिला। विजेता भैया बहनों को वंदना सभा मे सम्मानित किया गया l प्रांतीय नियमानुसार प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.