सहारनपुर, जनवरी 30 -- विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत की गाजियाबाद में आयोजित बैठक में अमित को विभाग संगठन मंत्री बनाए जाने के बाद शुक्रवार को उनके महानगर पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्थानीय पदाधिकारियों ने संगठन कार्य को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रविंद्र लाम्बा को प्रांत उपाध्यक्ष से विभाग पालक अधिकारी बनाए जाने पर स्वागत किया गया, जबकि पूर्व विभाग संगठन मंत्री प्रीत बहादुर सिंह को प्रांत धर्म प्रसार सह-प्रमुख बनाए जाने पर बधाई देते हुए विदाई सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रांत समिति सदस्य जयपाल सिंह, रमेश चंद शर्मा, हरिश कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.