गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- -वर्ष 2025 में 3.55 लाख लोगों के पासपोर्ट जारी हुए गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद ने 2025 में सबसे ज्यादा पासपोर्ट जारी रिकॉर्ड बनाया है। 2025 में पिछले साल के मुकाबले 31,808 पासपोर्ट अधिक जारी किए गए। इतना ही नहीं, एक साल में 11,308 पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट(पीसीसी) भी जारी हुए। गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से 13 जिलों के लोगों को पासपोर्ट दिए जाते हैं। कोरोना काल के बाद वर्ष 2023 और 2024 में पासपोर्ट बनवाने वालों के आवेदनों की संख्या काफी अधिक रही। इस कारण 2023 में 3,19,676 पासपोर्ट जारी किए गए, जो कि 2022 के मुकाबले 78,508 अधिक रहे। पासपोर्ट जारी होने के साथ लंबित मामलों की संख्या 40 हजार से ज्यादा हो गई। इसके बाद नवंबर 2023 में विदेश मंत्रालय की ओर से पहली बार यहां आ...