सराईकेला, जून 25 -- सरायकेला। शिक्षा विभाग ने वर्षों से एक ही स्कूल में जमे 11 शिक्षकों का स्थानांतरण किया है। आदेश के तीन दिन के भीतर विद्यालय में प्रभार लेने का निर्देश दिया है। एनआर सीएम उत्कृष्ट उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापक अंबिका प्रधान (संस्कृत) को हटा कर बासुदेव राम को विद्यालय का प्रभार दिया गया है। उन्हें वार्शेनी प्लस टू उच्च विद्यालय सिनी स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं केवीपीएसडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला के नारायण कुमार (हिंदी) को मॉडल स्कूल कुचाई, केवीपीएसडी के ही विजय कुमार महतो (गणित एवं भौतिकी) को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाडेदा नीमडीह तबादला कर दिया गया है। एनआर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला के कविता कुमारी (जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) को उत्क्रमित उच्च विद्यालय नित्यानंद, एनआर मुख्यमंत्री उत्कृ...