विभाग ने नहीं सुनी तो खुद पाटे गड्ढे
हल्द्वानी, मार्च 26 -- कालाढूंगी। सुरक्षित सफर के लिए समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम ने गुरुवार को रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर बैलपड़ाव के पास दुर्घटना को दावत दे रहे गड्ढों को पाटा। दरम्वाल ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग से गड्ढे पाटने की गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाईवे पर हो रहे गड्ढों की वजह से अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है। लगातार दुर्घटनाओं में लोगों के घायल होने के साथ ही मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। जो मानव जीवन के लिए बेहद चिंता का विषय है। सड़क के गड्ढे भरने के दौरान कमल रावत, कुलदीप बिष्ट, केशव बिष्ट, सौरभ छिमवाल, विशाल रावत, करन नेगी, गुड्डू अधिकारी ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.