रामपुर, मार्च 29 -- जयतौली-मदारपुर रोड पर तेंदुआ होने के दावे को विभाग ने नकार दिया है। विभाग की ओर से पुष्टि के बाद फिलहाल वहां के हालात सामान्य हो गए हैं। लोग फिर से सड़क पर और किसान खेतों में नजर आने लगे। हालांकि कुछ आबादी अभी भी तेंदुए को लेकर दहशत में जी रही है। गुरुवार देररात लोगों ने नवनिर्मित पुल के पास तेंदुआ देखा था। कुछ लोगों ने दावा किया था कि तेंदुए ने बाइकसवारों पर झपट्टा मारा, लेकिन खुशकिस्मती से वे सुरक्षित बच गए। इसके बाद तेंदुआ गेहूं के खेतों से होता हुआ जंगल में चला गया। इसकी एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुई, जिसे उसी स्थान के होने का दावा किया जा रहा था। आबादी क्षेत्र के नजदीक तेंदुए की दस्तक की खबर पर वन विभाग भी हरकत में आ गया और संबंधित क्षेत्र में कांबिंग की। लेकिन विभाग के हाथ कुछ नहीं आया। वन दारोगा के मुताबिक जंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.