दुमका, मार्च 31 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र रांगा पंचायत अंतर्गत झिलुवा गांव में सोमवार को विभाग द्वारा खराब पड़े चापानल को ठीक किए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में ग्राम प्रधान नंदलाल दत्ता ने बताया कि विगत कई सप्ताह से चापानल खराब रहने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि लखी मंदिर प्रांगण स्थित चापानल में पाइप लीकेज हो जाने से चापानल में पानी निकालने के लिए काफी कसरत करना पड़ता था। लोग पेयजल की व्यवस्था के लिए दूसरे टोला के चापानल पर आश्रित हो गए थे। वही मंगलवार से शिव पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन को लेकर पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। वर्तमान में विभाग द्वारा मिस्त्री भेजकर चापानल के चार पाइप को बदलकर दुरुस्...