लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। हाईटेंशन विद्युत लाइनों के नीचे स्थापित होलिकाओं को बिजली विभाग हटवाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों को मैदान में उतार दिया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी होलिकाओं को चिन्हित कर रहे हैं जिनके ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। बिजली विभाग की कार्रवाई पर लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले वसंत पंचमी के दिन परंपरा के अनुसार होलिका स्थापित कर दी गई थी, लेकिन अब होली से महज चार दिन पहले बिजली विभाग की ओर से इन्हें हटाने का फरमान जारी किया गया है, जिससे आयोजक असमंजस में हैं। अधीक्षण अभियंता विद्युत ब्रह्म पाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे होलिका दहन के समय गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी जगहों पर होलिका दहन की अनुमति नहीं दी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.