फतेहपुर, जुलाई 23 -- बिंदकी। आंगनबाड़ी केंद्र से निकली कार्यकत्री पूनम को गांव के युवक द्वारा लाठी से पिटाई में लहुलूहान होने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में विभाग की दूरी और पुलिस की सुस्ती पर प्रदेष से प्रतिनिधि मंडल जिला अस्पताल पहुंचा। कार्यकत्री का हाल लिया और अफसरों से मिलकर चेतावनी दी। साथ ही एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग रखी है। ब्लॉक मलवां के पिलखनी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ हुई मारपीट में घायल हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन अभी तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इसी पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रदेष प्रतिनिधि मंडल घायल कार्यकत्री से मिलने सीधा जिला अस्पताल पहुंचा। जहां से जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी से मुलाकात की। विभाग के द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन के लिए ...