दरभंगा, अप्रैल 29 -- दरभंगा। डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने मंगलवार को शिशु रोग विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात चिकित्सकों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। अधिकतर चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद पाए गए। उपाधीक्षक ने कहा कि चिकित्सकों की उपस्थिति को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले चिकित्सकों की सूची सीधे विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है। परेशानी से बचने के लिए सभी समय पर ड्यूटी पर पहुंचें। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों को चिन्हित कर उनकी सूची सीधे विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद विभिन्न वार्डों में इलाज और सुविधाओं का जायजा लेने के बाद उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार और वरीय चिकित्सक प्रो. रिजवान हैदर की मौजूदगी में चिकित्सकों के साथ बैठक की।उपाधीक्षक ने अगली पाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.