विभाग को फाल्ट ढूढने में लग गए तीन दिन, आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारू
कटिहार, मई 16 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मेंटनेंस कार्य के बाद भी विद्युत विभाग को फाल्ट ढूढने में तीन लग गए। इंडस्ट्रियल एरिया पावर सब स्टेशन के अधीन आने वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने पर भी नवनीत नगर, रामपाड़ा, दुर्गास्थान सहित अन्य इलाके में घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जाती थी। शुक्रवार की रात से शनिवार दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण घंटों उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के लोगों को रहना पड़ा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि केबल पंक्चर होने के कारण बारिश होने पर पानी भर जाने के कारण बिजली कट जाती थी। स्थानीय लोगों द्वारा विभाग को इसकी सूचना दी गई थी। फाल्ट ढूढने व मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.