देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। बिना मान्यता के इण्टरमीडिएट की कक्षाओं का संचालन करने व विज्ञान वर्ग में छात्रों की परीक्षा अन्य विद्यालय से संबद्ध करते हुए कराए जाने के मामले में दो विद्यालयों पर केस दर्ज होने के बाद नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग को इस मामले में जहां स्पष्टीकरण का इंतजार है वहीं संबंधित विद्यालयों के बाबू डीआईओएस कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू कर दिए हैं। जिले के रामपुर कारखाना विकास खण्ड के सवरेजी खर्ग स्थित श्री जगरनाथ राव श्री कृष्ण प्रताप राव उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा दसवीं तक ही मान्यता है। इस विद्यालय में इण्टर की मान्यता न होने के बाद भी वर्षों से यहां 12 वीं तक की कक्षांए संचालित की जा रहीं थीं। लेकिन छात्रों का नामांकन बैतालपुर क्षेत्र के करजहां स्थित मंजूर अली इण्टर कालेज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.